नगर पालिका द्वारा बढ़ाए गए शुल्क का तल्लीताल व्यापार मंडल ने भी किया विरोध

नैनीताल l नगर पालिका प्रशासन नैनीताल द्वारा व्यापारियों के प्रति लगाए जा रहे शुल्क के विरोध में अनेक व्यापारी एवं स्थानीय जनता क्रांति चौक, तल्लीताल बाज़ार में एकत्र हुए। जिसमें नगरपालिका नैनीताल द्वारा लगाया जा रहा व्यापार लाइसेंस शुल्क का पूर्ण जोर विरोध हुआ।
व्यापारियों ने इस नए कर का औचित्यहीन तथा तुगलकी बताया ।
तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारूति नंदन साह ने इस प्रकार की तानेशाही के रवैए से की जा रही किसी भी कार्यवाही का विरोध कर मांग रखी कि नगरपालिका पहले अवैध फड़ एवं फेरी बंद कर नगर में सुचारू रूप से कार्य करें, तथा व्यापारियों के हित में कार्य करें।
व्यापार मंडल तल्लीताल के महामंत्री अमनदीप सिंह ( सनी ) ने चेताया कि यदि नगरपालिका एक तरफा कार्य करेगी तो व्यापारी इसका विरोध आंदोलन के रूप में करेंगे और अंत तक इसका विरोध करेंगे। 27 दिसंबर को नगरपालिका को व्यापार मण्डल प्रतिनिधि मंडल ने आपत्ति दर्ज कराई थी जिसका संतोषजनक निवारण नहीं हुआ है।
सांकेतिक विरोध प्रदर्शन का समापन उपाध्यक्ष ममता जोशी के संबोधन के उपरान्त हुआ। इस मौके पर उपाध्यक्ष नासिर खान , उपसचिव जयंत उप्रेती (शेलू), कोषाध्यक्ष हरीश लाल,जिला समिति सदस्य फ़ैज़ वारसी ,पूर्व उपसचिव कनक साह , वरिष्ठ व्यापारी अशोक नारंग अन्नू साह विजय साह सोहन लाल साह , मनोज सिंह दिनेश कर्नाटक ढौंडियाल जी, श्री शाहिद हुसैन , युवा वर्ग में भानू साह , कमलेश साह, अर्जुन साह, विजय कुमार, मयंक साह , तानू तिवाड़ी, घनश्याम बेलवाल , मो० हारून , हर्ष साह समेत अनेक व्यापारियों ने नवीन लाइसेंस शुल्क का नारेबाज़ी के साथ विरोध किया।












