छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन और छात्रनेताओं की बैठक, लिंगदोह नियमों के उल्लंघन पर निरस्त होगा नामांकन

नैनीताल। डीएसबी परिसर में 29 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन और छात्रनेताओं की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में छात्र अधिष्ठाता कल्याण विभाग और विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा ने छात्रनेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव में लिंगदोह समिति की सिफारिशों का कड़ाई से पालन कराना होगा। प्रचार में तय सीमा से अधिक खर्च, जातिगत या सांप्रदायिक पोस्टर-बैनर, लाउडस्पीकर के दुरुपयोग और परिसर में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप पर कार्रवाई होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लोकप्रिय कला साहित्य एवं संगीत साधना केन्द्र में 12 एवं 13 सितम्बर को शारदा संघ व युगमंच के तत्वावधान में डॉ0 सुशीला साह मेमोरियल, लोकगीत गायन एवं सुगम संगीत भजन व गजल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान परिसर में बिना वैध परिचय पत्र के किसी भी छात्र या बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। संचालन प्रॉफ ललित तिवारी ने किया ।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के नैनीताल केंद्र के द्वारा आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को नंदा देवी महोत्सव के उपलक्ष पर रामसेवक सभा नैनीताल में एक लघु नाटिका का मंचन किया गया

इस मौके पर एडिशनल एसपी रेवाधर मठपाल, सीओ अंजना नेगी, प्रभारी परिसर निदेशक प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. एचसीएस बिष्ट, डॉ. शिवांगी, डॉ. निधि वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad