पीएम मोदी के जन्मदिन पर नैनीताल में जगमगाया ‘आशीर्वाद का दिया’, 6 प्रमुख स्थलों पर हुआ भव्य दीपदान

नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026-27’ के तहत सरोवर नगरी में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम पूरी भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में आयोजित इस महाभियान के अंतर्गत नगर के 6 प्रमुख स्थलों पर एक साथ दीपदान कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कमल जोशी एवं सह-संयोजिका कु. आदिया जायसवाल रहीं।

शाम सात बजे नैनी झील में आकाश में भव्य स्काईशॉट चलाकर दीप प्रज्वलन का संकेत दिया गया। संकेत मिलते ही नैनी झील में सजी नौकाओं से लेकर तटों और नगर पालिका की सीढ़ियों तक दीपों की जगमगाहट से पूरा क्षेत्र आलोकित हो उठा। सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए प्रत्येक नौका में तैनात दो-दो कार्यकर्ताओं ने झील में दीप अर्पित किए, जिससे सरोवर की लहरों पर दीपों की अनूठी छटा बिखर गई।

अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन मनाया, जिससे लगभग पूरा शहर दीपों की मनमोहक रोशनी से जगमग नजर आया। विशेष बात यह रही कि आज लोकपर्व ‘खतड़ुआ’ का भी पावन अवसर था, जिससे दीपदान के साथ-साथ पारंपरिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला और समूचे नैनीताल में दोहरे उत्सव का उल्लासमय माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएलआई और 5-डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

आयोजन के सफल संचालन के लिए विभिन्न स्थलों पर समर्पित कार्यकर्ता टोलियाँ तैनात रहीं। नैनीताल झील स्थल पर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष व प्रभारी मयंक पंत के साथ हरीश बुढलाकोटी, गोविन्द सिंह मेहरा, कृष्णा कुमार शर्मा, अमित विक्रम साह, मोहन सिंह सूर्या, राहुल जोशी, दीपक बिष्ट, भुवन जोशी, चन्द्रशेखर गरजोला, मंजू पांडे, कमला बुढलाकोटी, पुष्पा फर्त्याल, चम्पा मावड़ी, महिमा जोशी और गौरव पांडे ने मोर्चा संभाला। वहीं नैना देवी मंदिर से पाषाण देवी तक गौरव हार्पर, पाषाण देवी से गांधी चौक तक रितुल कुमार, नगर पालिका सीढ़ियों पर आशीष बजाज व अमिता साह तथा दर्शन घर में मंडल उपाध्यक्ष विक्रम राठौर के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित किए।

इस पूरे भव्य आयोजन के सह-संचालन और सूचना प्रसारण का दायित्व नैनीताल नगर मंडल के आईटी संयोजक कमल जोशी ने संभाला। साथ ही नगर मंडल महामंत्री आशीष बजाज और विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भरत मेहरा ने सोशल मीडिया की पूरी कमान संभालते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री हरीश राणा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष संजोक सबरवाल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष हेमंत बेदी, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा भी उपस्थित रहे .

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव शुरू

इस पावन अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, डीएसए महासचिव मनोज जोशी और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य विमला अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही जनप्रतिनिधियों में सभासद मनोज साह जगाती, भगवत सिंह रावत, पूरन बिष्ट, गजाला कमाल, ललिता दफौटी सहित नामित सभासद विवेक वर्मा, मनोज पवार, आनंद बिष्ट, विमल बिष्ट और दीपिका बिनवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिला मोर्चा, पंकज बर्गली किसान मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। प्रदेश स्तरीय मॉनिटरिंग के तहत पूरे कार्यक्रम की डिजिटल रिपोर्टिंग पार्टी के ‘सरल ऐप’ पर दर्ज की गई। करबद्ध निवेदन है ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad