तल्लीताल में हर्शल्लास से गणेश महोत्सव का शुभारंभ
नैनीताल: नगर पालिका की पूर्व सभासद किरन साह द्वारा तल्लीताल बाजार में पिछले 7 साल से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी महोत्सव का शुभारंभ कर दिया है। महोत्सव के पहले दिन सोमवार को गणेश मूर्ति स्थापित कर दी है। स्थापना करने के बाद पुजारी बसंत पांडे ने विधिवत पूजा अर्चना की साथ मूर्ति की स्थापना की और तत्पश्चात भजन कीर्तन आयोजित किए गए। गणेश भगवान की आरती की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। सभासद किरण साह ने बताया कि 15 सितंबर मांगजवार को सुंदरकांड , आरती व प्रसाद वितरण और 16 सितंबर। बुधवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जबकि मूर्ति विसर्जन शुक्रवार 18 सितंबर को किया जाएगा। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल, मनोज साह टोनी, पुष्पा बिष्ट, सभासद गीता उप्रेती, माया साह, ममता साह, भावना रावत, रेखा वर्मा, पवन 3, शैलू उप्रेती, मीना साह, रिंकी बिष्ट, आयुष भंडारी, हर्षित बिष्ट, रानेश्वर साह, राजू बिष्ट व दीपक आदि मौजूद थे। किरन साह ने 16 सितंबर को आयोजित होने जा रहे भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।












