नशा मुक्त भविष्य के निर्माण के लिए छात्राओं को किया गया जागरूक

नैनीताल, । डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल द्वारा एम.एल.एस. बालिका इंटर कॉलेज, मल्लीताल में “विद्यालयी छात्रों के लिए नशा दुरुपयोग रोकथाम पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के दुष्प्रभावों, नशे से बचाव, नशा-मुक्त विद्यालय एवं समाज के निर्माण के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना था। कार्यक्रम को राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान (एनआईएसडी), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया जिसमें 90 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में सुश्री रागिनी तिवारी, कार्यक्रम निदेशक, डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल द्वारा तंबाकू-मुक्त जीवन, धूम्रपान एवं धूम्ररहित तंबाकू तथा कोटपा अधिनियम की समझ एवं आत्मविश्वास, सकारात्मक मित्रता, स्वस्थ तनाव-नियंत्रण उपाय, खेलकूद एवं रचनात्मक रुचियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के महत्वपूर्ण सत्र स्वास्थ्य पर नशे के प्रभाव तथा चेतावनी संकेतों की पहचान एवं सहायता प्राप्त करने के विषय पर डॉ. पल्लवी, चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नैनीताल द्वारा चर्चा की गई।
नशा-मुक्त विद्यालयी वातावरण तथा भविष्य के लिए व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रतिबद्धताओं पर श्रीमती मृणाल नेगी प्रवक्ता जी.आई.सी बेतालघाट द्वारा चर्चा की गई एवं छात्राओं को वास्तविक जीवन की स्थितियों पर आधारित ग्रुप वर्क करवाया गया।
संवेदीकरण कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा अपने विद्यालय, परिवार एवं समाज में नशा-मुक्त वातावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  डायरिया-पीलिया के प्रकोप के बीच हल्द्वानी के सरकारी ओर निजी अस्पतालों में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट , हल्द्वानी बेस अस्पताल में बनाया प्रभावितों के लिए अलग से वार्ड
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad