मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का कार्य जारी

नैनीताल में मां नंदा सुनंदा की मूर्ति का निर्माण किया जारहा है जो पारिस्थितिकी रूप से अनुकूल है तथा प्रकृति के संरक्षण तथा हिमालय उसमें समय हुआ है । मूर्ति में कदली का बृक्ष , हरे बॉस ,रुई तथा कॉटन का कपड़ा ,प्राकृतिक रंग , भृंगराज का आसान बनाया जाता है जो प्रकृति के गलनशील अवयव है । मूर्ति निर्माण लोक पारंपरिक कलाकारों द्वारा किया किया जाता है । चंद्रप्रकाश साह,गोधन सिंह ,हीरा रावत ,गोविंद सिंह बिष्ट ,चिराग बिष्ट ,अमर सह ,दीपक गुर्रानी ,भोला वर्मा ,आनंद बिष्ट ,हिमांशु गुप्ता ,मोनिका साह ,सौरभ दास ,मेघा बिष्ट , नेहा विश्वेश गंगोला ,, सुमन ,मेघा सागर सोनकर ,नितेश मेहरा ,अमित बिष्ट वो कलाकार है जो मां की मूर्ति का निर्म कर रहे है । पूर्व में स्वर्गीय गंगा प्रसाद साह ,ठाकुर दास साह , रमेश लाल चौधरी , पूरण लाल साह रेंजर का योगदान की परंपराएं चल रही है ।