नैनीताल नगर के होनहार छात्र,,नकुल सिंह बिष्ट ने यू जी सी नैट की परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर,परिवार और विश्व विद्यालय का मान सम्मान बढाया है

नैनीताल । नगर के होनहार छात्र,,नकुल सिंह बिष्ट ने यू जी सी नैट की परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर,परिवार और विश्व विद्यालय का मान सम्मान बढाया है। नकुल डी एस बी परिसर में कार्यरत डा मनोज सिह बिष्ट एवं आल सेंट कालेज में कार्यरत श्रीमती समिता बिष्ट के पुत्र है। नकुल ने प्रारम्भिक शिक्षा होली ऐन्जिल,सेंट जोसेफ नैनीताल से ग्रहण करने के पश्चात दिल्ली विश्वविद्यालय से बी ए अंग्रेजी ( आनर्स) किया। उन्होंने इसी विषय मे स्नातकोत्तर की परीक्षा इसी वर्ष डी एस बी परिसर नैनीताल से उत्तीर्ण की। नकुल वर्तमान में प्रो हरी प्रिया पाठक के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रहे हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रो डी,एस रावत, प्रो पाठक,प्रो डी एस बिष्ट, नरेन्द्र बिष्ट, विनीता बिष्ट,
एवं समस्त विश्वविद्यालय परिवार एव शुभचिंतकों ने हर्ष वयक्त किया है।












