क्वांटम यूनिवर्सिटी में नवागंतुक विद्यार्थियों का भव्य स्वागत, फ्रेशर पार्टी में दिखा उत्साह और उमंग का जलवा

रुड़की, 18.09.2026। क्वांटम यूनिवर्सिटी, रुड़की में नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके विश्वविद्यालय जीवन की सुखद शुरुआत के उद्देश्य से भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवागंतुक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संकाय सदस्यों द्वारा नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक संस्कृति, विभिन्न गतिविधियों, क्लबों एवं छात्र विकास के अवसरों से परिचित कराया गया।

फ्रेशर पार्टी के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, फैशन वॉक एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर उल्लास एवं ऊर्जा से भर उठा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रवेश प्रक्रिया हेतु एक और अवसर, समर्थ पोर्टल पर 16 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी “रिव्यू एंड प्रॉसेस” सुविधा

कार्यक्रम में “Mr. Fresher” एवं “Ms. Fresher” के चयन के लिए विभिन्न राउंड आयोजित किए गए, जिसमें विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। विभिन्न राउंड के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) विवेक कुमार ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और कौशल के समग्र विकास का मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  पौधारोपण अभियान 794वे दिन भी जारी रहा

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण, समस्त विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। फ्रेशर पार्टी ने नए विद्यार्थियों को अपने सहपाठियों एवं वरिष्ठ विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करने और विश्वविद्यालय परिवार का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान किया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad