ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी, 235 लोगों की स्वास्थ्य जांच; 61 ब्लड सैंपल लिए

नैनीताल, । ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। आज आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में कुल 235 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा 61 ब्लड सैंपल लिए गए। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में 82 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उपचार की आवश्यकता वाले 4 मरीजों को भर्ती कर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया।

आईएलबीएस नई दिल्ली की विशेषज्ञ टीम ने पीएचसी ज्योलिकोट का किया निरीक्षण

आईएलबीएस नई दिल्ली से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट का निरीक्षण किया गया। टीम में डॉ. सत्येंद्र पाल सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ हेपेटोलॉजी तथा डॉ. रेशु अग्रवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ क्लीनिकल वायरोलॉजी शामिल रहे।

विशेषज्ञ टीम द्वारा लैब, प्रतिरक्षण कक्ष एवं ओपीडी का निरीक्षण किया गया। साथ ही भर्ती मरीजों से उनके उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। मरीजों ने टीम को बताया कि उनका इलाज सही तरीके से चल रहा है तथा स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जन जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत रामगढ़ विकास खण्ड के न्याय पंचायत बोहराकोट के विभिन्न ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों/क्षेत्रीय जनता को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बहुद्देशीय शिविर का आयोजनकिया गया

आईएलबीएस की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं को अच्छी एवं संतोषजनक बताया।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी ओपीडी सेवाएं

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में सेंट्रल हॉस्पिटल के डॉ. अनुराग सरकार, जनरल फिजिशियन तथा डॉ. वैशाली पांडे द्वारा अपनी ओपीडी सेवाएं प्रदान की गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 787वे दिन भी जारी रहा।

14416 टेली-सेवा के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों से सीधे परामर्श

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के लिए 14416 टेली-सेवा की सुविधा दी जा रही है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति विशेषज्ञ चिकित्सक से सीधे बातचीत कर चिकित्सकीय परामर्श एवं काउंसलिंग प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने बताया कि ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी, स्वास्थ्य जांच, ब्लड सैंपल लेने तथा आवश्यक उपचार एवं औषधि वितरण का कार्य कर रही हैं। क्षेत्रवासियों से अपील की गई कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad