नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव शुरू

नैनीताल । मां नंदा देवी महोत्सव का आगाज आज से शुरू हो गया है । महोत्सव का उद्घाटन सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या व श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारीयो ने दीप प्रचलित कर किया । महोत्सव के उद्घाटन मौके पर श्री राम सेवक सभा के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए । उद्घाटन मौके पर संसद अजय भट्ट ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में मां नंदा देवी महोत्सव को कई स्थानों में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नैनीताल की मां नंदा देवी महोत्सव का अलग ही महत्व है ।उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान पूरा नगर मां नंदा सुनंदा की आस्था में डूबा रहता है तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से प्रतिदिन लोग यहां आकर मां के दर्शन करते हैं । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां देवी देवताओं का निवास स्थान है। श्री राम सेवक सभा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी ने मां नंदा देवी महोत्सव की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष यह महोत्सव का 124वा आयोजन है। अगले वर्ष 125 वर्ष में यह महोत्सव पहुंच जाएगा, तो उसे भव्य रूप से मनाया जाएगा। उद्घाटन मौके पर छोलिया कराकरों ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज शाह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, उपजिलाधिकारी व मेलाधिकारी नवाजिश खालिक, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, पूर्व अध्यक्ष गिरीश जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, सहित सभा के अनेक सदस्य गण मौजूद थे । अंत में श्री राम सेवक सभा का एक दल यहां से कदली वृक्ष लेने के लिए मंगोली गांव को रवाना हुआ। यह दल गुरुवार की दोपहर कदली वृक्ष लेकर नगर में पहुंचेगा। उसके बाद कदली वृक्षों की नगर में शोभा यात्रा निकालने के बाद उन्हें सेवा समिति हॉल में रख दिया जाएगा। उसके बाद शुक्रवार की सुबह से कदली वृक्षों से मां नंदा सुनंदा की मूर्तियां बनने के काम शुरू हो जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आरएसएस ने सीआरएसटी इंटर कॉलेज में कराया युवा खेल सम्मेलन, 200 युवाओं ने दिखाया दमखम

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad