पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल ने जताया शोक और कहा कि………….. (नैनीताल में खेल जगत की बड़ी हस्ति #अहमद सिद्धिकी नहीं रहे!)——————————————————————

—————
नैनीताल में वे #अहमद जी के नाम से ही जाने जाते थे! नैनीताल स्पोटर्स एक्टिविटिज में शुरुआती दौर से ही अग्रणीय रहा है! इसे स्थापित करने में नैनीताल के लोगों ने बहुत मेहनत की है!इसीलिंए यहाँ पर विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएँ संसाधनों की कमी के बावजूद भी आपसी तालमेल व जुनून के कारण सफलतापूर्वक संचालित होती रही हैं!
अहमद जी न केवल बेहतरीन खिलाड़ी रहे वरन हाकी के नेशनल रेफरी रहे वे क्रिकेट क अच्छे अम्पायर भी रहे!
नैनीताल जिमखाना व डीएसए के पदाधिकारी भी रहे, यहाँ खेल गतिविधियों को बेहतर तरीक़े से संचालित करने में अन्य साथियों के साथ पूर्ण मनोयोग से जुटे रहे! उनके कई साथी पहले ही दिवंगत हो गए जिससे वे दुखी रहते थे!
फ्लैटस में होने वाली प्रतियोगिताओं को देखने के लिए,जब डीएसए के ऑनरेरी सेक्रेटरी स्वर्गीय गंगा प्रसाद साह जी व कुमाऊँ विश्वविद्यालय के तत्कालीन स्पोर्ट्स ऑफ़िसर घनश्याम लाल साह जी होते थे तो अक्सर वहाँ जाता था तब बड़ी रौनक वहाँ होती थीं!अहमद जी इस गतिविधि में बहुत महत्वपूर्ण थे! बाहर की बहुत सी टीमों के साथ उनकी अच्छी जान पहचान थी!
तभी से उनसे निकट के सम्बन्ध बने! उनकी दुकान में भी प्रसाद जी के साथ अक्सर बैठना हो जाता था!
पिछले कुछ समय में नैनीताल ने खेल जगत की कई शख्सियतों को खो दिया है ! अहमद जी के इन्तक़ाल से हमने स्पोर्ट्स के प्रति समर्पित, अपने अन्दर नैनीताल व खेलों के इतिहास को संजोए रखने वाली नैनीताल की अज़ीम शख़्सियत को खो दिया है,नैनीताल को उनकी की बहुत महसूस होगी!

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा अध्यक्ष पहले अपना ‘रायता’ समेटें, फिर जनता को ज्ञान दें: यशपाल आर्य

मेरा मनोबल भी हमेशा बढ़ते रहे!
दुःख की इस घड़ी में हम सभी उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं!
अहमदजी को उनके योगदान के लिए कृतज्ञतापूर्वक याद करते हैं!