कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक के सहयोग से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा रंगोत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया गया

नैनीताल। कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक के सहयोग से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा मंगलवार को रंगोत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता रत्नेश सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर किया। रंगोत्सव में नगर के 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के सब-जूनियर वर्ग में सनवाल स्कूल ने प्रथम, निर्मला एकेडमी ने द्वितीय तथा भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उमंग प्रिपरेटरी स्कूल को सांत्वना पुरस्कार तथा अमेरिकन किड्स को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
जूनियर वर्ग में सेंट जॉन स्कूल, नैनीताल ने प्रथम, रामा मॉन्टेसरी स्कूल ने द्वितीय और लेक्स इंटरनेशनल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नैनी पब्लिक स्कूल एवं राधा चिल्ड्रेन्स एकेडमी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
सीनियर वर्ग में मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर, नैनीताल ने प्रथम, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, भवाली ने द्वितीय तथा लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल, नैनीताल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजकों ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यालयों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर क्लब की सचिव डॉ. प्रगति जैन ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले क्लब के समस्त सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतियोगिता में सम्मिलित विद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा नगरवासियों का भी हार्दिक अभिनंदन किया।
क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी ने सभी सहयोगियों और सदस्यों का अभिनंदन करते हुए बताया कि लेक सिटी वेलफेयर क्लब पिछले कई वर्षों से रंगोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन करता आ रहा है। क्लब की कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजिका रमा भट्ट ने अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। क्लब की समन्वयक एवं कार्यक्रम सह-संयोजिका रानी साह ने विद्यार्थियों की मेहनत एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए शिक्षकों और निर्णायक मंडल को विशेष धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में क्लब की सदस्य प्रेमा अधिकारी, दीपिका बीनवाल, ज्योति ढोंढियाल, सीमा सेठ, अमिता साह, जीवंती भट्ट, हेमा भट्ट, मीनाक्षी कीर्ति, कंचन जोशी, मंजू दीदी, मंजू बिष्ट, विनीता पांडे, आभा साह, आशा दीदी, आशा साह, सविता कोलोरा, दया कुमार, सरिता त्रिपाठी, निवेदिता मेहरोत्रा, संगीता गुप्ता एवं भावना साह सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।












