ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, सीएमओ डॉ. रश्मि पंत की निगरानी में जारी स्वास्थ्य सेवाएं, 383 लोगों की जांच, 54 ब्लड सैंपल लिए; 3 मरीज भर्ती, दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी लिया मरीजों का हाल

नैनीताल, ।। ज्योलिकोट क्षेत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत की सीधी निगरानी में स्वास्थ्य सेवाएं एवं निगरानी अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य शिविरों एवं घर-घर जाकर 301 लोगों, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में 82 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान 54 ब्लड सैंपल लिए गए तथा गंभीर लक्षण वाले 3 मरीजों को भर्ती कराया गया। मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाएं, जिंक, ओआरएस एवं क्लोरीन टैबलेट उपलब्ध कराई गईं।

ILBS दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भर्ती मरीजों का लिया हाल

Institute of Liver and Biliary Sciences (ILBS), नई दिल्ली से आए डॉ. सत्येंद्र पाल सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ हेपेटोलॉजी एवं डॉ. रेशु अग्रवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ क्लिनिकल वायरोलॉजी, तथा श्री आशीष ने बेस अस्पताल हल्द्वानी, मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, सेंट्रल हॉस्पिटल एवं चंदन हॉस्पिटल में भर्ती ज्योलिकोट क्षेत्र के मरीजों से मुलाकात कर उनके उपचार, औषधियों एवं स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। टीम द्वारा उपचार की समीक्षा में पाया गया कि मरीजों का इलाज सही दिशा में चल रहा है तथा उन्हें आवश्यक दवाएं एवं चिकित्सकीय देखभाल मिल रही है। विशेषज्ञ टीम द्वारा कल ज्योलिकोट क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट से नैनीताल तक स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज

सचल स्वास्थ्य वाहन से गांव-गांव पहुंच रही सेवाएं

सचल स्वास्थ्य वाहन के माध्यम से लगातार गांवों में स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण किया जा रहा है। लोगों को सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता एवं बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिशप शॉ इण्टर कॉलेज, नैनीताल में नशा-मुक्ति जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने दी विशेषज्ञ ओपीडी सेवा

क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नीलकंठ हॉस्पिटल, हल्द्वानी की वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट द्वारा ओपीडी सेवाएं प्रदान की गईं। वहीं टेली-कंसल्टेंसी, ई-संजीवनी एवं काउंसलिंग की सुविधा भी लगातार जारी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि पेयजल को उबालकर अथवा सुरक्षित तरीके से शुद्ध करने के बाद ही उपयोग करें और व्यक्तिगत एवं आसपास की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या लक्षण की स्थिति में तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा स्वास्थ्य टीम से संपर्क करें।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad