बेतालघाट ब्लॉक ने HPV टीकाकरण में हासिल किया 100 प्रतिशत लक्ष्य निर्धारित 296 पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण

नैनीताल,। जनपद नैनीताल में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए संचालित HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान के अंतर्गत बेतालघाट ब्लॉक ने निर्धारित 296 पात्र लाभार्थियों के लक्ष्य का 100 प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण कर लिया है।

बेतालघाट ब्लॉक द्वारा शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किए जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने हर्ष व्यक्त करते हुए बेतालघाट की पूरी स्वास्थ्य टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय स्तर पर किए गए समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

यह भी पढ़ें 👉  लायनेस क्लब हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन, व करवाचौथ क्वीन का चयन।शालिनी गुप्ता बनी नई अध्यक्ष

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि HPV टीकाकरण किशोरियों को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जनपद के अन्य विकासखंडों से भी अपील की कि वे अपने निर्धारित पात्र लाभार्थियों का टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर कराते हुए शीघ्र 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें।

यह भी पढ़ें 👉  योग , प्राणायाम, खेल पोषण एवं तनाव प्रबंधन से स्वस्थ जीवन का मार्ग प्रशस्त : कुमाऊँ विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों की पहचान, अभिभावकों की काउंसलिंग एवं टीकाकरण की प्रक्रिया को लगातार गति दी जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी टीकाकरण से वंचित न रहे।

बेतालघाट ब्लॉक की 100 प्रतिशत उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पूरी टीम की सराहना करते हुए इसे अन्य विकासखंडों के लिए प्रेरणादायी बताया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad