वाहनों में जैमर लगाने से व्यापारी भड़के, थानाध्यक्ष को घेरा

नैनीताल। नगर के तल्लीताल क्षेत्र में व्यापारियों के वाहनों पर जैमर लगाने से तल्लीताल के समस्त व्यापारी पुलिस प्रशासन के विरोध में सड़कों पर उतर आए जिसके बाद पुलिस ने मौके पर व्यपारियो के साथ वार्ता की। इन दिनों नगर में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ हैं जिसके चलते नगर में पार्किंग की समस्या बहुत अधिक बढ़ गई हैं। वही पुलिस प्रशासन द्वारा बुधवार को तल्लीताल क्षेत्र में नो पार्किंग जॉन में खड़े वाहनों पर जैमर लगाने की कार्यवाही की जा रही है जिसमे कुछ वाहन व्यापारियों के भी शामिल थे जिसके बाद तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह व अन्य व्यापारियों ने एसओ रोहिताश सिंह सागर का घेराव किया व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा लगातार पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर भी जैमर लगाए जा रहे हैं जिससे व्यापारियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के चलते पुलिस द्वारा सड़कों पर वाहनों को खड़े नहीं होने दिया जा रहा है वही पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों के वाहनों पर भी जैमर लगा दिए जा रहे हैं आरोप लगाया कि सुबह के समय व्यापारियों को सामान उतारने के लिए वाहनों का प्रयोग करना पड़ता है लेकिन 5 से 10 मिनट की देरी पर ही पुलिस द्वारा उनके वाहनों पर भी जैमर लगाने के साथ ही वाहनों पर चलानी कार्यवाही की जा रही है। जिससे व्यापारियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा है उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्यवाही के चलते आम जनता की आजादी छीनी जा रही है उन्होंने मांग की है कि पुलिस प्रशासन उन्हें वाहनों से सामान उतारने का समय दे। जो ग्राहक सामान लेने आते है उनकी गाड़ियों पर भी जैमर न लगाया जाए। थाना अध्यक्ष श्री सागर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि भविष्य में व्यापारियों के वाहनों में जैमर नहीं लगाया जाएगा जिसके बाद व्यापारी मान गए l इस मौके पर व्यापार मंडल तल्लीताल के महासचिव अमनदीप सिंह आनंद दिनेश कर्नाटक पप्पू ममता जोशी जावेद हुसैन जाबिर मनोज शाह राजेंद्र मनराल शम्मी कुरेशी कनक शाह दिनेश कुमार ललित आदि व्यापारी शामिल थे l












