हिंदी दिवस उपलक्ष्य में सेंट जेवियर्स में हुए कार्यक्रम

नैनीताल। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय सेंट जेवियर्स, नैनीताल में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । जिसमें कुछ विद्यार्थियों ने भाषण, कविताएं और कक्षा 6 और 7 के विद्यार्थियों ने एक हिंदी दिवस पर नाटक भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नईम अली ख़ान , उप प्रधानाचार्या लता तिवारी, समस्त शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने हिंदी दिवस पर बच्चों के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किए व सांस्कृतिक प्रभारी सीमा ढैला द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।


Advertisement












