CGHS लाभार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना

दहरादून। उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, देहरादून द्वारा सभी CGHS पेंशनरों एवं लाभार्थियों के संज्ञान में लाया जा रहा है कि CGHS मुख्यालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया पूरी न करने वाले कुछ CGHS Empanelled Health Care Organisations (HCOs) को 16 सितंबर 2026 से CGHS Panel से De-empanel/Discontinue किया जा रहा है।
उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक – डॉ स्वामी एस. चंद्रा ने बताया कि 16 सितंबर 2026 से

  • संबंधित अस्पतालों में नए OPD Registration एवं नए Admission की CGHS सुविधा बंद रहेगी।
  • जिन CGHS beneficiaries का IPD treatment 16 सितंबर से पहले प्रारम्भ हो चुका है, उन्हें उनका उपचार पूरा होने तक CGHS credit facility के अंतर्गत उपचार दिया जाएगा।
  • ऐसे मरीजों को केवल de-empanelment के कारण अस्पताल समय से पहले discharge नहीं कर सकता।
  • 16 सितंबर के बाद इन अस्पतालों में सामान्यतः नई CGHS credit facility/pre-authorisation उपलब्ध नहीं होगी। Eye Hospitals के संबंध में
    न्यायालय में लंबित मामलों के कारण जिन Eye Hospitals/Eye Centres को CGHS panel पर 30 सितंबर 2026 तक जारी रखने की अनुमति दी गई है, वे वर्तमान मे de-empanelment आदेश से 30 सितंबर तक प्रभावित नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी कॉलेज नैनीताल के इतिहास विभाग में शोधार्थी तथा अध्यापक रहे प्रो अरुण कुमार मित्तल का कल रात लखनऊ में हृदयाघात से स्वर्गवास हो गया

लाभार्थियों से विशेष अनुरोध
वर्तमान में किसी अस्पताल में OPD consultation, investigation अथवा आगे के उपचार की आवश्यकता वाले लाभार्थी उपचार कराने से पहले अस्पताल का वर्तमान CGHS empanelment status अवश्य सुनिश्चित करें।