कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में डीएसबी कैंपस नैनीताल विजेताः

नैनीताल । सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज, रुद्रपुर में दिनांक 15 से 16 सितंबर 2026 तक कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डीएसबी कैंपस, नैनीताल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता (रनर-अप) का स्थान प्राप्त किया।
डीएसबी कैंपस, नैनीताल की विजेता टीम के खिलाड़ियों में कमल सिंह बसेड़ा, मोहित रावत, शुभम रावत, मनोज ढैला, सार्थक दफौटी, मोहित बिष्ट, मयंक कुमार, सूरज रौतेला, दीपक बिष्ट, जनक बिष्ट, जितेंद्र हरनवाल, मोहित सिंह खन्नी, पीयूष भट्ट, यश मेहरा, हिमांशु सिंह एवं प्रांजल सिंह सामंत शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सेंट जॉन्स स्कूल, नैनीताल में ‘NEXUS 2026’ प्रदर्शनी ने बिखेरे प्रतिभा के रंग, विधायक सरिता आर्या रहीं मुख्य अतिथि

इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. संजय पंत, प्रो. रजनीश पाण्डेय, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. गगनदीप, डॉ. अशोक कुमार, श्री अपूर्व बिष्ट एवं श्रीमती अनिता रावत सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ किया गया
Ad Ad Ad