पुलिस ने पालिका की मदद से 40 भिक्षुकों को भेजा शहर से बाहर

नैनीताल। मेले से पहले मल्लीताल क्षेत्र में घूमकर मांगने वाले भिक्षुकों को पुलिस व पालिका ने उनके घर खदेड़ना शुरू कर दिया है। सोमवार की सुबह सवेरे पालिका के वाहन में पुलिस व पालिका की टीम ने 40 से ज्यादा भिक्षुकों को उनके घर खदेड़ दिया। कुछ मा पूर्व भी यहां से भिक्षुकों को कांस्टेबल मनोज जोशी ने हल्द्वानी को भिजवाए थे उन्होंने बताया कि नंदा देवी महोत्सव के चलते पिछले कई दिनों से यहां इनकी तादाद बढ़ गई है जिन्हें आज तड़के सुबह वहां में बिठाकर हल्द्वानीभेज दिया गया । बता दें कि नंदा देवी महोत्सव के दौरान सौ से ज्यादा भिक्षुक भी नैनीताल पहुंच जाते हैं। इसके चलते शहर में जगह-जगह भिक्षुक रुपये मांगकर पर्यटकों व स्थानीय लोगों को परेशान कर रहे हैं। वहीं, रात को रिक्शा स्टैंड, बैंड स्टैंड व खेल मैदान किनारे सो जाते हैं। इधर, मेले से पूर्व बुधवार को मल्लीताल क्षेत्र में पुलिस व पालिका ने अभियान चलाकर सुबह सवेरे 40 से ज्यादा भिक्षुकों से पूछताछ कर उनके आधार कार्ड देखे। साथ ही उनके सत्यापन की जांच की। इसके बाद उनको पालिका के वाहन में नैनीताल से हल्द्वानी को खदेड़ दिया। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि क्षेत्र में घूम रहे भिक्षुकों को शहर से वापस उनके क्षेत्र को भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad