नैनीताल मैं मां नंदा देवी महोत्सव शुरू, सांसद व विधायक ने किया महोत्सव का उद्घाटन

नैनीताल । श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित 124 वे श्री नंदा देवी महोत्सव का आज शुभारंभ सांसद एवं पूर्व रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने किया । उस अवसर पर अजय भट्ट ने कहा कि संस्कृति हमारा आधार होती है वो जीवन को आनंदित करती है । उन्होंने नंदा देवी से महोत्सवप्रार्थना की कि सभी सुखी रहे सभी समृद्ध रहे सभी स्वस्थ रहे । विधायक सरिता आर्य ने कहा कि नंदा देवी उत्तराखंड के कण कण में समाये हुए है जो प्रकृति के साथ हमें हिमालय विशालता तथा ऊर्जा देने का कार्य करती है । राम सेवक सभा के बल कलाकारों ने सुंदर गणेश वंदना एवं श्री नंदा स्तुति प्रस्तुत की है । उदघाटन सत्र में मेला अधिकारी ने कहा कि सभी साफ सफाई का ध्यान रखे तथा आभूषणों का विशेष ध्यान रखे । महासचिव जगदीश बावरी ने सभी का स्वागत किया तथा पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन अतिथियों से कराया तथा पूजा अर्चना संपन्न की । यशपाल रावत द्वारा प्रदत्त 21 पौधों की पूजा अतिथियों द्वारा की गई तथा परंपरा अनुसार लाल एवं सफेद ध्वज अतिथियों ने कदली दल को प्रदान किए जो मंगोली गांव के लिए रवाना हुए । सभी अतिथियों को मां नंदा सुनंदा का चित्र भेट किया गया । सबसे पहले गोल घर से छोलिया मित्र के साथ सभी अतिथियों को चुन्नी तथा टोपी पहनाकर स्वागत हुआ तथा मधुर धुन के साथ सभा भवन पहुंचे तथा सभा भवन में तिलक लगाकर उनका भव्य आगमन हुआ। संचालन हेमंत बिष्ट ,मीनाक्षी कीर्ति ,नवीन पांडे ,प्रॉफ ललित तिवारी ने किया । 1903 से प्रारंभ ये सांस्कृतिक महोत्सव को श्री राम सेवक सभा 1926 से लगातार आयोजित करती आ रही है । अतिथि के रूप में दर्ज राज्य मंत्री शांति मेहरा ,दिनेश आर्य ,गोपाल रावत ,मनोज जोशी , हेम आर्य सहित अपर पुलिस अधीक्षक आर डी मठपाल , सी ओ अंजना नेगी , एस ओ शामिल रहे ।पूरा माहौल नंदा देवी की जय के नारों से गुंजायमान हुआ ।उदघाटन सत्र में मनोज साह ,घनश्याम लाल साह ,अशोक साह ,राजेंद्र बिष्ट , बिमल चौधरी ,बिमल साह , भुवन बिष्ट ,,रेशमा टंडन , सुनीता वर्मा , राजेंद्र लाल साह ,देवेंद्र लाल लाह ,घनश्याम जोशी ,हीरा रावत ,आनंद बिष्ट ,एडवोकेट मनोज साह ,प्रदीप जेठी ,पुष्पा बावरी ,जीवंती भट्ट ,सभासद जीनू पांडे ,अंकित चंद्रा ,भागवत रावत ,ललित साह ,,तेज सिंह आदि ,गीता सह ,अमिता साह , मोहित लाल साह ,भीम सिंह कार्की ,दिनेश भट्ट आदि उपस्थित रहे ।










