शेरवुड कॉलेज नैनीताल ने जीती ओवर – आल चैंपियनशिप …………

त्ती०आर०एस०टी०इण्टर कालेज, नैनीताल में चल रही श्री भुवन चन्द्र साह स्मृति अन्तरविद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आज दिनांक-16/09/2026 समापन विधिवत रुप से मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री आलोक मेहरा द्वारा सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यकम का शुभारम्भ किया। सी०आर०एस०टी इण्टर कालेज, नैनीताल एवं सी०आर०एस०टी० जूनियर विंग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार पाण्डे द्वारा सभी का स्वागत करते हुवे भविष्य में और अधिक विस्तृत रुप से टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित करने की बात कही गयी। मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों में मोबाईल देखने की बड़ती प्रवृती को रोकने के लिये खेल एक सशक्त माध्यम है, जो कि स्वास्थ्य के लिये उत्तम है। मुख्य अतिथि ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी आवश्यक हैं। जब तक आपका शरीर स्वस्थ्य है। तब तक खेलते रहें। मुख्य अतिथि के सम्मुख टेबल टेनिस वैट्रन का फाईनल संजय साह एवं के०एस० बसेरा के बीच में खेला गया। जिसमें के०एस० बसेरा विजेता रहे। ततपश्चात मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया, जो निम्नवत है, बालक जूनियर का फाईनल तेजस सेन्ट जोजफ कालेज, नैनीताल एवं शोर्य अरोरा सेन्ट जोजफ कालेज, नैनीताल के बीच हुआ, जिसमें तेजस सेन्ट जोजफ कालेज, नैनीताल विजयी रहे। बालक सीनियर वर्ग में श्रृदांश गंगवार शेरवुड कालेज, नैनीताल, एवं माधव शेरवुड कालेज, नैनीताल के बीच हुआ, जिसमें श्रृदांश गंगवार शेरवुड कालेज, नैनीताल, विजयी रहे। बालिका डबल्स वर्ग में आध्या सिंह शेरवुड कालेज, नैनीताल, श्रृष्टी डॉगी शेरवुड कालेज, नैनीताल, रोनिका गोयल शेरवुड कालेज, नैनीताल, हिमाक्षी मान शेरवुड कालेज, नैनीताल, जिसमें आध्या सिंह शेरवुड कालेज, नैनीताल, श्रृष्टी डॉगी शेरवुड कालेज, नैनीताल, नैनीताल विजयी रहे। बालक डबल्स में माधव शेरवुड कालेज, नैनीताल, श्रृदांश गंगवान शेरवुड कालेज, नैनीताल, सन्दर्भ सेन्ट जोजफ कालेज, नैनीताल, सिद्धार्थ सेन्ट जोजफ कालेज, नैनीताल, जिसमें माधव शेरवुड कालेज, नैनीताल, श्रृदांश गंगवान शेरवुड कालेज, नैनीताल, विजयी रहे। बालिका वर्ग में आध्या सिंह शेरवुड कालेज, नैनीताल, एवं मान्या रौतेला शेरवुड कालेज, नैनीताल, के मध्य खेला गया जिसमें विजेता आध्या सिंह शेरवुड कालेज, नैनीताल, रही। ओवर ऑल प्रतियोगिता के विजयी शेरवुड कालेज, नैनीताल, रहेमैच में निर्णायक की भूमिका प्रतियोगिता के निर्णायक शैलेश साह चंन्दन बिष्ट, गौतम साह, कमलेश तिवारी, संजय साह रहे। प्रायोजक शैलेन्द्र साह, हिमानी साह, नागेन्द्र साह एवं उनके परिवार के सभी सदस्य गणों ने इसी प्रकार अपना योगदान देने की बात कही। कार्यकम में पदमश्री अनूप साह, आलोक साह, अक्षोभ सिंह गीता साह, विनय साह, जे०के०शर्मा, बिशन सिंह मेहता, शिवांगी साह ,शैलेन्द्र चौधरी, एडवोकेट डी. सी. एस रावत , दिग्विजय साह, मिथिलेश पांडे, योगेश साह, दीपा बिष्ट
आलोक साह,अनुराग बिष्ट,केदार सिंह गड़िया, संदीप बिष्ट, मनोज बिष्ट गुडू,
रितेश साह, गणेश दत्त लाहनी, राकेश भट्ट, ललिता सिंह जीना, प्रमोद पाण्डे, अमित पवार, आशा रौतेला आदि उपस्थित रहे। आयोजक शैलेंद्र चौधरी ने प्रतियोगिता को और अधिक भव्य रूप देने की बात कही।
अंत मे शैलेंद्र साह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
मंच संचालन डा० सोबन सिंह बिष्ट एवं अनुपम उपाध्याय द्वारा किया गया।