राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, नैनीताल में नशा-मुक्ति जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

नैनीताल । डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल एवं राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान (एनआईएसडी), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, नैनीताल में विद्यालयी स्तर पर नशा-मुक्ति जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन श्री बी. पाण्डेय, महानिदेशक, डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा नशे की रोकथाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में पाठ्यक्रम निदेशक सुश्री रागिनी तिवारी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं सी.जी.जी, अकादमी द्वारा एनआईएसडी के सहयोग से किए जा रहे नशा-निवारण संबंधी प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने सीओटीपीए अधिनियम, 2003 के प्रमुख प्रावधानों से अवगत कराया।
डॉ. किरण तिवारी, सहायक प्राध्यापक, कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को नशे की रोकथाम में विद्यालयों की भूमिका, मादक पदार्थों के दुरुपयोग, साथियों के दबाव एवं मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवेदीकरण प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा नशे से दूर रहने तथा नशा-मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया गया।












