मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर पाषाणदेवी मंदिर में किया हवन

नैनीताल: नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। पाषाणदेवी मंदिर में कार्यकर्ताओं ने भगवान से मुख्यमंत्री धामी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की। साथ ही उनके नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास, सेवा और जनकल्याण के पथ पर आगे बढ़े तथा प्रदेश की जनता के हित में किए जा रहे कार्यों को और गति मिले, इसके लिए विशेष प्रार्थना की। इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमिता साह, महिला मोर्चा महामंत्री मीरा बिष्ट, नैनीताल नगर मंडल महामंत्री आशीष बजाज, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, मंडल आईटी संयोजक कमल जोशी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष करण शाह सहित महिला मोर्चा एवं नगर मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










