विकास खंड रामगढ़ के अन्तर्गत ग्राम दारिमा में मंगलवार को प्रमुख सचिव आर के सुधांशु ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की

नैनीताल l विकास खंड रामगढ़ के अन्तर्गत ग्राम दारिमा में आज प्रमुख सचिव आर के सुधांशु ने विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की l ग्रामीणों की समस्याओं को सुना l ग्रामीणों द्वारा मुख्य रूप से पेयजल, विद्युत और लोक निर्माण विभाग के मुद्दे छाए रहे l प्रमुख सचिव द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं को तत्काल निस्तारण कर की गई कार्यवाही को मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए l शिविर में उक्त अधिकारियों के अतिरिक्त उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक के अलावा कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे l