देवभूमि उद्यमिता योजना पर एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित150 विद्यार्थियों ने लिया भाग, स्टार्टअप आइडिया पर विद्यार्थियों ने साझा किए विचार

भीमताल, नैनीताल। सर जे.सी. बोस तकनीकी परिसर, विभागीय परिसर में कुमाऊं विश्वविद्यालय, भीमताल के फार्मेसी विभाग द्वारा दिनांक 11 सितंबर 2026 को देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. भूपेंद्र मेहरा ने विद्यार्थियों को देवभूमि उद्यमिता योजना के उद्देश्य, स्वरूप, लाभ एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्यमिता, नवाचार, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों से अवगत कराया तथा एक सफल उद्यम स्थापित करने के लिए आवश्यक कौशल, विचार-विकास, समस्या की पहचान, बाजार की आवश्यकता एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण के बारे में विस्तार से बताया।

यह भी पढ़ें 👉  जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने-अपने स्टार्टअप एवं नवाचार संबंधी विचार भी प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विचारों पर चर्चा की गई तथा चयनित एवं उपयुक्त स्टार्टअप आइडिया को आगामी बूट कैंप के लिए चयनित किए जाने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की भावना विकसित करना तथा उन्हें रोजगार तलाशने के साथ-साथ रोजगार सृजनकर्ता बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में विभाग के समन्वयक डॉ. राजेश्वर कमल कांत आर्य, सह-समन्वयक डॉ. तनुज जोशी, मोहम्मद रिजवान, डॉ. लक्ष्मण रौतेला एवं मनीषा जोशी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा युद्धस्तर पर कार्यवाही

कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद रिजवान द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत कराया तथा देवभूमि उद्यमिता योजना के माध्यम से उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने उद्यमिता एवं स्टार्टअप से संबंधित विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं एवं विचार साझा किए। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा और उन्हें भविष्य में अपने नवीन विचारों को स्टार्टअप के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रोत्साहित किया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad