वाटरफॉल में कूड़ा फेंकने टोका तो पर्यटक भिड़ा
नैनीताल। नैनीताल के वाटरफॉल में पर्यटक को खुले में कूड़ा फेंकता देख कर्मचारियों ने टोका तो पर्यटक कर्मचारियों से भिड़ गया। इस दौरान अन्य पर्यटकों ने भी पर्यटक को टोका तो हंगामा हो गया।
दिल्ली से नैनीताल घूमने आया एक पर्यटक रविवार को वाटरफॉल घूमने आया था। घूमने के दौरान उसने हाथ में पड़ा कूड़ा गेट के सामने फेंक दिया। जब कर्मचारी ने कूड़ा उठाकर कूड़ेेदान में डालने को कहा तो पर्यटक ने कूड़ा उठाने से मना कर दिया। इस दौरान वन बीट अधिकारी अरविंद कुमार भी वहां पहुंच गए। जब उन्होंने पर्यटक को टोका तो पर्यटक उनसे भिड़ गया। साथ ही अपनी ऊंची पहुंच बताने लगा। इस दौरान कर्मचारियों व पर्यटक के बीच विवाद बड़ा तो अन्य पर्यटकों ने भी पर्यटक को टोका तो वह वहां से फरार हो गया। ईधर वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों व वन क्षेत्र में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।












