स्वच्छता अभियान को लेकर कई प्रतियोगिताएं हुई
नैनीताल l नरेन्द्र अजय साह जगाती सरस्वती विद्या मंदिर मल्लीताल नैनीताल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वावधान में मंगलवार को विद्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत पेंटिंग, भाषण, स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। जिसमें विद्यालय से जगदीश तिवारी प्रधानाचार्य, मीना पंत, ललित जड़ौत, दीपिका राणा, मनोज शर्मा, कविता आर्या, कविता खत्री, नंदी देवी एवम उमा भंडारी plv जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से उपस्थित रहे।












