डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान की छात्रा पूजा गुप्ता ने सी एस आई आर नेट की परीक्षा में सफलता हासिल की है

नैनीताल ।डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान के छात्रा पूजा गुप्ता ने सी एस आई आर नेट की परीक्षा में सफलता हासिल की है । पूजा गुप्ता ने वनस्पति विज्ञान से एम एस सी पूर्ण की तथा विगत परीक्षा में नेट फॉर लेक्चररशिप में सफलता प्राप्त की थी । वनस्पति विज्ञान के शोध छात्रा हीरा भट्ट ने सी एस आई आर नेट लेक्चररशिप में सफलता हासिल की है । हीरा भट्ट प्रॉफ अनिल बिष्ट के निर्देशन में शोध कार्य कर रही है ।जंतु विज्ञान विभाग के एम एस सी तृतीय सेमेस्टर के छात्र सूरज कुमार ने सी एस आई आर नेट जे आर एफ में सफलता हासिल की है । वनस्पति विज्ञान विभाग की लता नितवाल तथा भावना पांडे ने नेट की तीसरी कैटेगरी प्रवेश हेतु में सफलता हासिल की है । विद्यार्थियों की सफलता पर कूटा अध्यक्ष ललित तिवारी ,डॉ नीलू ,डॉ दीपक कुमार ,डॉ युगल जोशी ,डॉ संतोष कुमार,डॉ कुबेर गिनती ,डॉ शिवांगी ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अनिल बिष्ट , डॉ अशोक कुमार सहित प्रॉफ हरीश बिष्ट , प्रॉफ मनोज कुमार ,डॉ सीता देवली ,डॉ उज्मा ,डॉ दिव्या पांगती ,डॉ संदीप ,एलुमनी सेल के डॉ बी एस कालाकोटी ,डॉ एस एस सामंत ,डॉ ज्योति कांडपाल ,दे मीना जोशी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।