ट्रैकिंग अभियान शुरू, एक या दो दिन में आएंगे मोबाइल फोटोग्राफी के नतीजे

नैनीताल l सीआरएसटी इंटर कालेज नैनीताल, एन टी एम सी तथा पहाड़ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे चंद्र लाल साह शताब्दी समारोह के अंतर्गत ट्रैकिंग के सांथ, सांथ मोबाइल फोटोग्राफी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे द्वारा सभी का स्वागत कर किया गया,पर्यावरणविद विनोद पांडे द्वारा छात्रों को पर्यावरण की जानकारी देते हुवे ट्रैकिंग के मार्ग में आने वाले फ्लोरा और फौना की जानकारी दी। छायाकार प्रदीप पांडे द्वारा प्रतियोगिया के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया। अक्षोभ सिंह द्वारा फ्लैग ऑफ़ कर
टेकिंग दल को रवाना किया गया। दल अन्यार जंगल कैंप होता हुवा,टिफिन टाप, अरविंद आश्रम,फ़िर बरापत्थर को गया और वहां रैपलिंग तथा आर्टिफिशियल वाल क्लाइंबिंग का प्रदर्शन दल के समक्ष कर विधिवत समापन किया गया।
विभिन्म विद्यालयों के बच्चो ने अपने मोबाइल से ट्रैकिंग के दौरान प्रतियोगिता के लिए फोटो खींची तथा दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर फोटो भेजी।
ट्रैकिंग दल में पदमश्री अनूप साह द्वारा जैव~विविधता पर छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इज अवसर पर विनोद पांडे, प्रदीप पांडे,राजेश साह, महेन्द्र सिंह, मोहन बिष्ट, मनमोहन सिंह चिलवाल , मनोज पांडे, योगेश साह, सिद्धार्थ साह,शैलेंद्र चौधरी, रितेश साह, राजेश लाल,
ललित सिंह जीना, गणेश लोहनी, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक,अध्यापिकाएं, एनटीएमसी के इंस्ट्रक्टर्स आदि उपस्थित थे।
संपूर्ण ट्रेक का संचालन डॉ एस एस बिष्ट ने किया।












