ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी, राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में सम्पन्न।

देहरादून। आज दिनांक- 11 सितम्बर 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में खंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया, मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती हेमलता गौड़ उनियाल, विशिष्ट अतिथि डॉ अतुल कुमार श्रीवास्तव (शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित) तथा वीरेन्द्र सिंह रावत ( शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित), प्रधानाचार्य , राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला प्रधानाचार्य डॉ शरद चन्द्र बड़ोनी तथा खंड कोरिनेटर सरदार खंड दलजीत सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठि का शुभारंभ किया।
सर्वप्रथम प्रधानाचार्य शरद चन्द्र बड़ोनी एवं खंड कोर्डिनेटर दलजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पौधे भेंट कर किया।
खंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी विकास खंड रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047: ‘संभावनाएं और चुनौतियाँ ‘ विषय पर संगोष्ठी में रायपुर खंड से समस्त कक्षा 8 से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग करने वालों में प्रथम – कु. चहक (एम के पी इंटर कॉलेज), द्वितीय – रुद्र प्रसाद (सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू), तृतीय – मिस्बाह परवीन (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, लक्खीबाग) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
निर्णायक मंडल में सुनील दत्त रतूड़ी, हेमवती सती, पुष्पेंद्र सिंह थे, सहयोग भावना नैथानी, समिता भट्ट ने किया।
प्रवक्ता अर्जुन सिंह नेगी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यकम के शुभारंभ में विद्यालय की छात्राओं। ने सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय परिवार की ओर से श्रीमती हेमलता रावत, दुष्यंत कुमार, सी. एस. सुन्द्रियाल, सुमिता सकलानी, सतेन्द्र सिंह नेगी, मनमोहन बहुगुणा, श्रीमती अर्चना नेगी, श्रीमती मनीषा जैन ने सहयोग किया। विकास खंड रायपुर के 28 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।











