रविवार को श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारियों, सदस्यों व बाल कलाकारों ने सफाई अभियान में लिया बढ़-चढ़कर भाग

नैनीताल l रविवार को श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान को सफल बनाएं जाने हेतु अपना योगदान दिया। इस दौरान मल्लीताल बाजार ,बी डी पांडे चिकित्सालय के नाले को साफ किया गया । सफाई अभियान के दौरान भारी मात्रा में कूड़ा एकत्र किया गया l नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी तथा नोडल अधिकारी सहगल द्वारा सभी का उत्साह वर्धन किया गया । स्वच्छता अभियान में सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, सभा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, रंगकर्मी मिथिलेश पांडे , किरण साह, विमल चौधरी ,कुंदन नेगी ,राजेंद्र बिष्ट ,अमर साह सहित बाल कलाकारों ने सफाई अभियान में अपना योगदान किया।












