विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक ने कुमाऊं कमिश्नर से मुलाकात की

नैनीताल l विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक सरिता आर्या के नेतृत्व में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से मुलाकात की जिसमे मुख्यत: शमशान घाट की रोड, बलियानाला का पुनर्निर्माण , नैनीताल लोअर मालरोड, ठंडी सड़क में छात्रावास के समीप भूस्खलन को लेकर पहाड़ी में बचाव कार्य, विधानसभा के अंतर्गत आने वाली विभिन्न सड़को की समस्याएं मुख्य थी….मिलने वालों में मण्डल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, मण्डल महामंत्री मोहित लाल साह, सभासद मनोज जोशी, भाजपा नेता मोहित आर्या, हरीश सिंह राणा,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रोहित भाटिया, रचित तिवारी थे…












