एफआरआई परिसर में पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक हुई

देहरादून। 14 सितम्बर 2026 को एफआरआई परिसर स्थित वैज्ञानिक छात्रावास में आईसीएफआर ई पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन एवम् उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी की एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई।
सर्वप्रथम अध्यक्ष डॉ एच. बी. वशिष्ठ, सचिव डॉ ओंकार सिंह ने स्वागत किया। उपाध्यक्ष वाई एस नेगी, कोषाध्यक्ष डॉ एस पी सिंह, ऑडिटर डॉ एन एस के हर्ष, नीरज गुप्ता की ओर से सीजीएचएस की सुविधाओं पर चर्चा करते हुए विभिन्न विषयों पर विस्तार से बात रखी गई।
उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से संरक्षक तिलक राज शर्मा, संयोजक डॉ स्वामी एस चंद्रा, अध्यक्ष बी एस नेगी, उपाध्यक्ष एच एस काला, महासचिव रविन्द्र दत्त सेमवाल, संयुक्त सचिव पी के सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार उनियाल, सह कोषाध्यक्ष ए के बहुखंडी, प्रचार सचिव राजेन्द्र प्रसाद शास्त्री ने अपनी ओर से पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के पश्चात् एक दूसरे संगठन का सहयोग करने पर विचार विमर्श किया गया।










