राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल में अध्यनरत इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा दूरदर्शन रिले केंद्र, मल्लीताल, नैनीताल में औद्योगिक भ्रमण किया

नैनीताल l राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल में अध्यनरत इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं द्वारा दूरदर्शन रिले केंद्र, मल्लीताल, नैनीताल में औद्योगिक भ्रमण किया । जिसमे छात्र छात्राओं को विकास कुमार मेहरा(डिवीजनल इंजीनियर) एवं पूरन चंद्र बेलवाल (सब डिविजनल इंजीनियर) द्वारा मोबाइल कम्युनिकेशन एवं सिग्नल प्रोसेसिंग की जानकारी दी गई । भ्रमण के दौरान छात्र छात्राएं भरपूर उत्साह से ओत प्रोत दिखे और अपनी तकनीकी जिज्ञासा के फलस्वरूप प्रश्न पूछते रहे जिसका उपस्थित अधिकारियों ने रोचक एवम प्रभावी रूप से उत्तर देकर समाधान किया। भ्रमण के पश्चात संस्था स्टॉफ और छात्रों ने रिले केंद्र के समस्त स्टाफ मेंबर्स का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा रोचक और तकनीकी सूचनाओं से भरपूर भ्रमण आयोजित करवाने हेतु हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्रीमती सावित्री पंवार (सेवानिवृत विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स), श्री सुभाष पांडे (कर्मशाला अनुदेशक) , श्री हरेंद्र देव (कर्मशाला अनुदेशक) एवं श्रीमती राधिका जी (लैब अनुचर) संस्थागत 70 छात्र छात्राओं के साथ उपस्थित रहे।