ज्योलिकोट से नैनीताल तक स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज

नैनीताल । जलजनित रोगों की रोकथाम और प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार तेज गति से जारी है।प्रभावित क्षेत्रों में ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, सामुदायिक नेताओं एवं स्थानीय सक्रिय सदस्यों का समूह गठित किया गया है। इसके माध्यम से विस्तारित प्रभावित गांवों में सर्विलांस, मरीजों के क्लीनिकल मैनेजमेंट, सरकारी एवं निजी अस्पतालों में उपचार तथा आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। स्वस्थ हो चुके मरीजों को ‘स्वास्थ्य योद्धा’ के रूप में जन-जागरूकता अभियान से जोड़ा जा रहा है।स्वास्थ्य टीमों द्वारा शिविरों एवं घर-घर जाकर 269 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में 69 लोगों की जांच की गई। इस दौरान 45 ब्लड सैंपल लिए गए और गंभीर लक्षण वाले 3 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया गया। जरूरतमंद मरीजों को दवाओं के साथ जिंक, ओआरएस एवं क्लोरीन टैबलेट वितरित की गईं।हरिनगर और 7 नंबर में 77 रैपिड टेस्ट, सभी नेगेटिवस्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हरिनगर एवं 7 नंबर क्षेत्र में 77 रैपिड टेस्ट किए गए। राहत की बात यह रही कि सभी 77 टेस्ट नेगेटिव आए। विभाग द्वारा प्रभावित एवं संभावित क्षेत्रों में निगरानी लगातार जारी रखी जा रही है।आड़ूखान और मनोरा में जागरूकता शिविरडायरिया एवं पीलिया की रोकथाम और बचाव के लिए आंगनबाड़ी केंद्र आड़ूखान एवं मनोरा में विशेष जागरूकता शिविर लगाए गए। लोगों को स्वच्छ पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता, ओआरएस के उपयोग तथा जलजनित रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अभियान में स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्धजलजनित रोग से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए चंदन सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, हल्द्वानी के वरिष्ठ एम.डी. फिजीशियन डॉ. हिमांशु कुमार, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धांत मेहता तथा सेंट्रल हॉस्पिटल, हल्द्वानी के डॉ. सचिन चक्रवर्ती द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में ओपीडी सेवाएं प्रदान की गईं।इसी क्रम में 14 सितंबर 2026 को नीलकंठ हॉस्पिटल, हल्द्वानी की वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. मेघा रखौलिया एवं डॉ. शाहिल सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में ओपीडी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।मरीजों की काउंसलिंग के लिए सीएचओ के माध्यम से टेली-मानस एवं ई-संजीवनी सेवाओं का भी उपयोग किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए उपचार, जांच और जन-जागरूकता गतिविधियों को एक साथ आगे बढ़ा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad