सरोवर नगरी में बारिश के साथ ही ओलों की बिछी चादर

नैनीताल l सरोवर नगरी में शुक्रवार को सुबह से मौसम खराब था तथा पूरे दिन बारिश हुई शाम होते ही नगर में तेज बारिश के साथ ही ओलों की चादर बिछ गई l बारिश होते ही नगर का जनजीवन पूरी तरीके से अस्त-व्यस्त हो गया यहां पहुंचे सैलानियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा इतना ही नहीं माल रोड में जगह-जगह पर पानी जमा होने से पैदल चलने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी नगर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में काफी अधिक ओले गिरे l बारिश के दौरान नगर में जाम भी लग गया नगर के निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में ओले पड़ने से काश्तकारों को भारी नुकसान भी हुआ है l












