मिशन मोड पर भाजपा जिलाध्यक्ष माँ की तेरहवीं के बाद पार्टी कार्यालय पहुच महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग। बोले माँ को खोया है उनसे मिली हिम्मत नही

नैनीताल/हल्द्वानी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सोमवार से अपने कार्य पर लौट आये है हालांकि अपनी माता बिना बिष्ट के देहांत के बाद भी घर से ही पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमो को लेकर लगातार जानकारी ले उन्हें निर्देशित कर रहे थे एक दिन पहले ही रविवार को माँ की तेरहवीं के बाद सोमवार को भाजपा कार्यालय पहुचे जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने यहां बातचीत में कहा उन्होंने माँ को खोया है माँ से मिली हिम्मत नही कहा की उन्हें उनकी माँ ने जीवनपर्यन्त कर्म करना सिखाया यहाँ पार्टी कार्यालय पहुचे जिलाध्यक्ष ने महाजनसंपर्क अभियान के तहत इंफ्लुएंसर मीट व वरिष्ठ पदाधिकारियो के साथ आयोजित प्रेस में हिस्सा लेने के साथ ही पार्टी पदाधिकारियो के साथ आने वाले कार्यक्रमो को लेकर चर्चा करी जिसके बाद महाजनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियो के साथ फिजिशियन डॉ भूपेंद्र बिष्ट राजीव अग्रवाल व अमरजीत सिंह सेठी के घर पहुच पार्टी की रीति नीति व विकास कार्यो की जानकारी दी कहा कि जून माह में महाजनसंपर्क अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये जाने है जिसमे मिस्ड कॉल अभियान भी शामिल है कोई भी व्यक्ति 9090902024 जिससे कोई भी व्यक्ति पार्टी से सीधा जुड़ सकेगा इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने ओडिशा ने बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना के मृतको को श्रद्धाजंलि दे हादसे पर गहरा दुख जताया।
फोटो- भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट।












