गोवर्धन कीर्तन हॉल व गुरु सिंह के बीच गेट बनाने को लेकर विवाद

नैनीताल,। नैनीताल,। नयना देवी मंदिर और गुरुद्वारा के समीप स्थित गोवर्धन कीर्तन हॉल सेवा समिति के समीप गेट बनाने को लेकर विवाद हो गया है। गुरु सिंह सभा के महासचिव अमरप्रीत सिंह ने बताया कि समीप ही पूर्व में गेट था तथा वहां से आना जाना था गोवर्धन कीर्तन हाल की सीढ़ियां आगे आने से वह रास्ता बंद हो गया जिसे खोला जाना है। जिसे बनाने को लेकर पालिका चेयरमैन ने विरोध किया है। अमरप्रीत ने कहा कि मंदिर की पवित्रता को देखते हुए समीप स्थित रेस्टोरेंट में नॉनवेज की बिक्री पहले ही बंद करा दी गई है। ऐसे में मंदिर और गुरुद्वारा दोनों से सटे गोवर्धन हॉल में कुछ लोग मदिरा का सेवन करते हैं। इससे धार्मिक भावनाएं आहत होती है। उन्होंने बताया कि हॉल के अंदर से मंदिर में जाने के लिए सीढ़ियां भी हैं, जो गुरुद्वारा और मंदिर दोनों से लगी हुई हैं। ऐसे धार्मिक स्थल के इतने नजदीक शराब पीना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभा ने प्रशासन से इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इस बीच दोनों के बीच गोवर्धन हाल और गुरु सिंघ सभा के बीच गेट बनाए जाने को लेकर विवाद सामने आया है। जिसे लेकर गोवर्धन हाल सेवा समिति के उपाध्यक्ष दीपक गुरुरानी का कहना है कि वह गेट लगाने को मना नहीं कर रहे है। बस थोड़ा सा गेट शिफ्ट किया जा सकता है। इससे दोनों जगहों पर जाने वालों के लिए सुविधा हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी का कहर, किशोर और महिला की मौत

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad