छात्र-छात्राओं ने शिविर में विभन्न प्रकार के मुखेटे बनाने सीखें

नैनीताल l शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (1988) के तत्वावधान में राजकीय इंटर कालेज, डोभालवाला के परिसर में निर्धन छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास हेतु 13 दिवसीय समर कैंप “एक छोटी सी छलांग” के द्वितिया दिवस 30 मई को शिविर में बच्चों को विभिन्न प्रकार के जानवरों के मुखोटे तैयार कराये गये, कहानी के माध्यम से बच्चों को जानवरों के रहन-सहन के साथ उनके स्वभाव की जानकारी दी,
सुबह प्रार्थना अभ्यास के साथ ही योग एवं पौराणिक खेल जो बोधिक विकास में सहायक होते हैं, उनका प्रयोग किया गया, बच्चों ने अनैक चित्रकारी बनाई,
स्वामी एस. चन्द्रा ने बताया समर कैम्प में कल 31 मई को चित्रकला के प्रशिक्षण के साथ ही बनाये गये चित्रों का रख-रखाव भी बताया जायेगा, “एक छोटी सी छलांग” समर कैम्प में बच्चों को खेल-खेल में सिखाया ज़ा रहा है, ज़िससे बच्चों के पढाई के प्रति का डर न रहे, उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभा को दर्शाया जा सके. साथ ही बच्चों को प्रति दिन अल्पहार दिया जा रहा है,
इस अवसर पर समर कैम्प के संयोजक एवं संस्था के अध्यक्ष- स्वामी एस. चन्द्रा, अजीम जी प्रेम जी फाउन्ड़ेशन से अनूप बडोला, अशोक कुमार मिश्रा, श्रीमती ममता उनियाल, श्रीमती उषा थपलियाल, अमित कुमार-2, सचिन जी, सुश्री हेमलता, सुश्री कंचन आर्य, शैलेश कुमार, श्रीमती अंजली रावत, ऊमेश्वर सिंह रावत, सर्वे पेंशर्स फोरम के संयुक्त सचिव सतेन्द्र सिंह बिष्ट, आनंद क्षेत्री ने सहयोग किया.












