नैनीताल में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए लगा विशेष शिविर

नैनीताल। समाज कल्याण विभाग और एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को नगर पालिका नैनीताल में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बुजुर्गों को कान की मशीन, छड़ी, कमर बेल्ट तथा दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु पंजीकरण किया गया।
एलिम्को की डॉ. निधि और डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि शिविर में 50 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकृत लाभार्थियों को 23 सितंबर को उपकरण वितरित किए जाएंगे।
इस दौरान अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी मो. चांद, सहायक समाज कल्याण अधिकारी रवि वर्मा, प्रदीप कुमार, गणेश सिंह आदि मौजूद रहे। नगर पालिका के सभासद भगवत रावत व सामाजिक कार्यकर्ता पंकज बरगली ने इस दौरान लोगों की मदद की ।
Advertisement












