राज्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली

नैनीताल l आगामी नगर स्थानीय निकाय निर्वाचन की तैयारिया हेतु चंद्र शेखर भट्ट राज्य निर्वाचन आयुक्त उत्तराखंड द्वारा बुधवार को राज्य अतिथि गृह नैनीताल में संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक की गयी।
बैठक में आयुक्त महोदय ने कहा कि निर्वाचक नामावली के विस्तृत पुनरीक्षण का कार्य जल्द कराया जाना हैं, जिस हेतु समस्त निकायो को निर्देश दिए गए कि वे अपने निकायो से संबंधित वार्डो का नजरी नक्शा तैयार कर ले ताकि एक वार्ड के मतदाता दूसरे वार्ड में सम्मिलित ना हो जाए। जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए गए की 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष पूर्ण होने वाले मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जाएगा व किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से ना छूटने पाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक(यातायात) नैनीताल, श्री नंदन सिंह नेगी नायाब तहसीलदार, असलम अली प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, कैलाश बोरा वरिष्ठ सहायक, छत्रपाल सिंह कनिष्ठ सहायक, पूजा अधिशासी अधिकारी नैनीताल, संजय कुमार अधिशासी अधिकारी भवाली,हिमांशु टम्टा नेहा आर्या हिमांशु जोशी चंदन तिवारी(लिपिक) आदि मौजूद थे।












