आर्य समाज राजकीय प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती विनीता बिष्ट को सेवा निवृत्त पर दी भावभीनी बिदाई

नैनीताल l आर्य समाज राजकीय प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती विनीता बिष्ट के सेवानिवृत्त होने पर एक समारोह में उन्हें भावभीनी बिदाई दी । समारोह में विद्यालय की छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए साथ ही बच्चों ने श्री मती बिष्ट को कई उपहार दिए।
विदाई समारोह में विद्यालय परिवार की प्रधानाध्यापिका तलत परवीन के साथ आलोक जोशी श्री कमल जी वर्तमान समन्वयक की निशा , श्री मती आरती , श्रीमती प्रभा उपस्थित रहे ।
वक्ताओं ने श्री मती विनीता बिष्ट के सरल स्वभाव , मृदुल भाषा , बच्चों को पूर्णतया लगन से पढ़ाने के साथ ही विभागीय कार्यों का निष्ठापूर्वक संपादन किये जाने की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं उनके उज्जवल भविष्य दीर्घायु जीवन की कामना की
श्रीमती बिष्ट ने अपने संबोधन में विद्यालय परिवार का इतना सुंदर विदाई आयोजन करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में अपने परिवार द्वारा किए जाने वाले समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भागेदारी करने हेतु प्रतिवध्ता ब्यक्त की । उल्लेखनीय है कि कि श्रीमती बिष्ट के ससुर स्वगीर्य डूंगर सिंह बिष्ट स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व मंत्री रहे हैं तथा श्रीमती बिष्ट के पति बहादुर सिंह बिष्ट वरिष्ठ कर्मचारी नेता हैं एवं पुत्र दिग्विजय सिंह बिष्ट पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके हैं l












