विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

नैनीताल l विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम ‘ हमें भोजन चाहिए, तंबाकू नहीं ‘ है। थीम को वैकल्पिक टिकाऊ और पौष्टिक फसलों के बारे में तंबाकू किसानों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए चुना गया है ।
इस थीम के साथ जनपद के सभी स्वास्थ केन्द्रों, चिकित्सालयों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये नैनीताल पर राजकीय पॉलिटेक्निक नैनीताल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया.
जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा ने कहा की तम्बाकू के प्रयोग से होने वाली दुष्परिणाम के बारे मे हम सबको जानकारी होनी चाहिए व अन्य साथियो को भी दी जानी चाहिए. तम्बाकू सेवन या धूम्रपान को स्टाइल ना समझ कर बुरी आदत समझना चाहिए, ये समझें की सेहत के लिए तंबाकू का सेवन जानलेवा हो सकता है। तंबाकू या धूम्रपान व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही शारीरिक सेहत पर भी नकारात्मक असर डालता है।
हरेंद्र काठयत ने कहा की हालांकि ये बात जानते हुए भी दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग किसी न किसी रूप से तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। लोगों में बीड़ी, सिगरेट और गुटखा आदि के सेवन से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
डॉ मेघना परवाल ने बताया की
धूम्रपान करने से धमनियां कमजोर होने लगती हैं और कोरोनरी हार्ट डिजीज और स्ट्रोक हो सकता है। कुछ अध्ययनों में पिछले कुछ वर्षों में वैश्विक स्तर पर बढ़े हार्ट अटैक के लिए धूम्रपान को भी एक संभावित कारक बताया गया है। इसके अलावा तम्बाकू का उपयोग से कैंसर या फेफड़े की बीमारी भी हो सकती है।
प्रतिभा आर्या, प्रधानाचार्य ने कहा की
ऐसे में लोगों को तंबाकू के सेवन से रोकने के लिए इससे होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष दुनियाभर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस यानी वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाया जाता है। तंबाकू निषेध दिवस मनाने की जरूरत कब और क्यों महसूस की गई, वहीं इस दिन का महत्व आदि के बारे में जानकर दूसरों को भी जागरूक किया जा सकता है।
संचालन लेलिन पंत व राजेश लोहानी द्वारा किया गया.

इस मौके पर परिसर पर पेड़ भी रोपित किये गये । कार्यक्रम पर जिला स्वास्थ्य समिति से मदन मेहरा, मनोज बाबू, दीवान बिष्ट, हरेन्द्र कठायत, देवेंद्र बिष्ट, पवन कुमार तथा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से लेनिन पंत, कविता, प्रतिभा आर्या, राजेश लोहनी, नवनीत मिश्र, सुभाष पांडे , आनंद सिंह, जया बोरा, जानकी बिष्ट उपस्थित रहे