पर्यटकों के दबाव से रोडवेज बसों में रास्ते के यात्री परेशान, आज से चलेंगी अतिरिक्त बसें
नैनीताल। पर्यटन सीजन बढ़ने के साथ ही हल्द्वानी नैनीताल रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ है। वहीं मैदानी इलाकों में गर्मियों की छुटृटी और तापमान बढ़ने के चलते पर्यटक का रूख भी पहाड़ों की ओर बढ़ने लगा है। जिससे नैनीताल-हल्द्वानी रोडवेज बसों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है साथ ही आधे रास्ते की सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्द्वानी से भरकर आ रही रोडवेज बसों के चालक रास्तें की सवारियों के लिए बस नहीं रोक रहे है। जिससे आधे रास्ते की सवारियों को घंटों परेशान होना पड़ रहा है। वहीं पिछले दिनों बस न मिलने से स्थानीय यात्रियों को दोगांव में हादसे का शिकार भी होना पड़ा था। जिसमें बस न मिलने के कारण गेठिया जा रही पांच महिलाओं को अन्य वाहन से लिफ्ट लेने के मजबूर होना पड़ा। कुछ दूर जाने के बाद वाहन खाई में गिर गया।गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। हल्द्वानी से नैनीताल के बीच गांव के लोग रोजाना नैनीताल से हल्द्वानी आना-जाना करते हैं । वहीं विद्यालयी छात्रों,कर्मचारी और रोज़ाना के काम से नैनीताल आने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बसें न मिलने से स्थानीय और ग्रामीण लोगों को पर्यटक सीज़न बढ़ने पर हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
रोडवेज़ के वरिष्ठ इंचार्ज रमेश कुमार रौतेला का कहना है कि मंगलवार से 3 बसों की हल्द्वानी नैनीताल मार्ग में बढ़ाया जा रहा है । जिससे बसें हल्द्वानी से नैनीताल के अतिरिक्त पंद्रह चक्कर लगाएगी। जिससे रास्ते के लोगों को सुविधा मिलेगी।












