जन जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत रामगढ़ विकास खण्ड के न्याय पंचायत बोहराकोट के विभिन्न ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों/क्षेत्रीय जनता को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बहुद्देशीय शिविर का आयोजनकिया गया

नैनीताल । जन जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत आज रामगढ़ विकास खण्ड के न्याय पंचायत बोहराकोट के विभिन्न ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों/क्षेत्रीय जनता को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया था । शिविर में लाभार्थियों द्वारा पहुंचकर विभिन्न विभागों की विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ साथ शिविर का लाभ उठाया । शिविर में समाज कल्याण विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग , महिला कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग, आदि विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपने अपने विभागों से संबंधित जानकारी शिविर में उपस्थित जनता को दी गई । मौके पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा खाद्य विभाग से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में पूरे जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्डो के सत्यापन हेतु टीमों का गठन किया गया है जो घर घर जाकर राशन कार्ड का सत्यापन कर रहे हैं इसका यही उद्देश्य है कि जो लोग वर्तमान में पात्रता की श्रेणी से बाहर हो गए हैं उनके राशन कार्ड निरस्त कर उनके स्थान पर पात्र का चयन कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जा सके । मौके पर एआरओ बिष्ट द्वारा जानकारी देते हुए कहा कि सभी राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड में अंकित प्रत्येक सदस्य की ई केवाईसी करानी अनिवार्य है इसे संबंधित राशन की दुकान अथवा घर बैठे मेरा ई केवाईसी एप डाउनलोड कर भी किया जा सकता है । यदि किसी भी राशन कार्ड धारक द्वारा अपने राशन कार्ड में किसी भी प्रकार का कोई मॉडिफिकेशन करना हो तो विभागीय साइट uk.smartpds.nic.in में जाकर सिटीजन लॉगिन से राशन कार्ड में संशोधन किया जा सकता है । कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्राथमिक परिवार और अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को वर्तमान में निःशुल्क राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है । खाद्य विभाग द्वारा एक नया राशन कार्ड, पांच राशन कार्ड से 5 सदस्यों के नाम निरस्त, एक राशन कार्ड में मुखिया की मृत्यु होने पर यूनिट निरस्त कर उनकी बहू के नाम पर राशन कार्ड बनाया गया इसके अलावा २ राज्य खाद्य योजना के राशन कार्ड को आवश्यक दस्तावेज के आधार पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में परिवर्तित कर लाभान्वित किया गया । शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभाग से संबंधित समस्या का निस्तारण कर जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों/जनता को प्रदान की गई । शिविर में ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ दीपक कुमार, खण्ड विकास अधिकारी रामगढ़ शुभम अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे ।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज नाैकुचियाताल के प्रांगण में न्याय पचांयत थपलिया महरा गांव का खेल महाकुंभ प्रतियोगिता आयोजन किया गया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad