वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने चलाया जागरूकता अभियान

नैनीताल l रविवार को नैनीताल वन प्रभाग के मनोरा वन क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा के निर्देशन मे डोलमार बीट अंतर्गत पुलिस चौकी जियोलिकोट, आमपड़ावव , दोगॉव,डोलमार्, भुजीयघाट इत्यादि क्षेत्रों मे ताजे फल व सब्जियों का प्रयोग,, किचन गार्डन आदि की स्थापना ,कूडा कूडेदान में ही डालना, घरेलू कुड़े से कंपोस्ट खाद बनाना तथा अपना कूडा खुद निस्तारित करना, वैकल्पिक ऊर्जा का प्रयोग, स्वच्छ प्रद्योगिकी का प्रयोग, सिचाई के लिए टपक सिचाई पद्धति का उपयोग, संबंधी जागरूकता कार्यक्रम, प्रचार प्रसार किया गया. कार्यक्रम मे वन दारोगा रणजीत सिंह थापा ,एवं राहुल रमोला, गिरिश् भट्ट,हरीश भट्ट, शेखर भट्ट,हरगोविंद रावत, राजेश बिष्ट,हरीश नेगी आदि लोग शामिल रहे l












