यो पहाड़ फाउंडेशन के श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में रील प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा, चेक देकर किया सम्मानित


नैनीताल: यो पहाड़ फाउंडेशन की ओर से आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान आयोजित रील प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता के परिणामों में:
प्रथम पुरस्कार: अनिकेत शर्मा
द्वितीय पुरस्कार: अयान अहमद और विवेक कोहली (संयुक्त रूप से)
तृतीय पुरस्कार: वैभव शाह
फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को चेक प्रदान कर सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ संतोख सिंह बिष्ट ने कहा कि आने वाले समय में इसी तरह के अन्य कार्यक्रमों में भी कुछ अलग देखने के लिए मिलेगा। फाउंडेशन के सभी लोग इस वर्ष भी माँ नंदा देवी महोत्सव के डोले के दिन हर वर्ष की तरह पुष्प वर्षा करेगी। इस दौरान सचिव सागर सोनकर महिला उपाध्यक्ष दीपा बिष्ट, कृष जय, सना दीप्ति बोरा उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिलेगा प्रतिष्ठितराजभाषा गौरव पुरस्कार मुंबई में राजभाषा समारोह में अमित शाह करेंगे पुरस्कृत देशभर के 13 लेखकों का हुआ चयन, पुरस्कार में दी जाएगीएक लाख रुपए की राशि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad