नगर पालिका कर्मचारियों की गुंडागर्दी
नैनीताल। मंगलवार को पन्त पार्क में केनडी बेच रहे ऐक युवक को नगर पालिका कर्मचारी ने सिर में डंडा मार दिया जिससे युवक लहुलुहान हो गया।
बाहर से आये लोग नैनीताल में फेरी लगाकर सामान बेचते हैं,जिस पर नगरपालिका चालानी कार्यवाही करती है।लेकिन उसकी आड़ में छोटे कर्मचारी फुटपाथ में काम कर रहे लोगों को आए दिन परेशान करते हैं।कभी पापड़ वालो के पापड़ कुचल दिये जाते हैं।कभी चने वालो के चने फेंक दिये जाते हैं। उचित कार्रवाई न होने के कारण नगर पालिका कर्मचारी आए दिन ऐसी घटनाएँ देखने को मिलती हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल का कहना है कि मामले को संज्ञान में लेकर मामले की जाँच की जा रही है।












