नगर पालिका के सभासद दीपक बर्गली की माता का निधन शनिवार को रानीबाग में होगा अंतिम संस्कार

नैनीताल l नगर पालिका के सभासद दीपक बर्गली की माता श्रीमती खष्टी बर्गली का शुक्रवार की अपरान्ह में निधन हो गया । वे करीब 80 वर्ष की थी ।

बताया जाता है कि श्रीमती खष्टी बर्गली कुछ समय से अस्वस्थ थी । उनका स्थानीय बी डी पांडे अस्पताल में इलाज चल रहा था और शुक्रवार की सुबह ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुई थी और आज दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली । वे अपने पीछे पुत्र ललित बर्गली ठेकेदार एसोसिएशन नैनीताल के सचिव हैं जबकि मझले पुत्र अरविंद बर्गली की मल्लीताल नयना देवी मंदिर के पास दुकान है जबकि तीसरे पुत्र दीपक बर्गली नगर पालिका के सभासद हैं । वे तल्लीताल गंगा सदन , ज़ू रोड में परिवार के साथ रहती थी ।

यह भी पढ़ें 👉  जन जन की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत रामगढ़ विकास खण्ड के न्याय पंचायत बोहराकोट के विभिन्न ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों/क्षेत्रीय जनता को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बहुद्देशीय शिविर का आयोजनकिया गया

उनका अंतिम संस्कार शनिवार की पूर्वान्ह में रानीबाग में किया जाएगा ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad