विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल का संदेश

                                                

नैनीताल l राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून) के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण रूप से त्याग करें और अपनी जीवनशैली में ‘ग्रीन एक्टिविटीज और ग्रीन गुड्स’’ को स्थान दें। उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण के संरक्षण-संवर्द्धन का संकल्प लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  शेरवुड के जंगल में कचरे का अंबार, क्लीन नैनीताल ने हटाया 150 किलो से अधिक कचरा।पुराने जूते-चप्पल, स्कूल यूनिफॉर्म, कपड़े और प्लास्टिक कचरे से पटा मिला वन क्षेत्र

अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड को प्रकृति का वरदान है, हमारा प्रदेश जैव विविधताओं वाला प्रदेश है। हमें पर्यावरण मॉडल की दिशा में कार्य करना होगा। राज्यपाल ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध जल, हवा, मिट्टी एवं पर्यावरण मिले, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर सभी को ध्यान देना होगा। इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान” है, इसे साकार करते हुए हमें उत्तराखण्ड के पर्यावरण को प्लास्टिक कचरे से पूर्ण रूप से मुक्त करना होगा।
                                                                

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  आज स्वर्गीय दान सिंह बिष्ट "मालदार " के 62 वीं पुण्यतिथि 10 सितम्बर के अवसर पर हिमश्री फाउंडेशन एवं न्यू मोंटेसरी स्कूल हल्द्वानी द्वारा एक "पुण्य तिथि स्मृति व्याख्यान एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम" का ऑनलाइन आयोजन किया गया.
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad